जस्टिस मुरलीधर का तबादला कर क्या संदेश देना चाहती है केंद्र सरकार: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

नयी दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली हिंसा मामले में सुनवाई करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस मुरलीधर के तबादले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि उनके तबादले से सरकार क्या संदेश देना चाहती है। गहलोत ने इस बारे में किए ट्वीट में कहा है, ‘‘दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस के ढीले रवैये और भड़काऊ बयान देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस की विफलता को लेकर नाराजगी जतानेवाले न्यायाधीश मुरलीधर का तबादला कर केंद्र सरकार क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है।’’

गहलोत ने एक और ट्वीट किया कि जनता का न्यायपालिका में पूरा भरोसा है और न्याय प्रणाली को कमजोर  करने के सरकार के प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण हैं।न्यायाधीश मुरलीधर का पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है। उन्होंने दिल्ली हिंसा के मामले पर सुनवाई की थी।

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न