मुनीर को जिसका डर था वही हुआ...तालिबान का तगड़ा हमला, बिछाई लाशें!

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2026

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। पाकिस्तानी सेना ने जिस तरह से अफगानिस्तान के कई ठिकानों पर स्ट्राइक की है उसके बाद तो अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को निशाना बनाते हुए अपने ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच लगातार जो हालात हैं वो बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान की सेना पाकिस्तान पर कैसे कहर बनकर टूट रही है? इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने कुछ ही घंटों के भीतर अपने इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना के कई सैनिकों को ढेर करके रख दिया। पाकिस्तान के कई सैन्य चौकियों को बुरी तरह से उड़ा दिया गया और कईयों पर कब्जा भी कर दिया गया। अब सीधा समझिए कि यह कोई छोटी-मोटी झड़प नहीं है। यह सीधा बॉर्डर पर युद्ध जैसी यहां पर स्थिति बनती हुई नजर आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Taliban War: पाकिस्तान का भीषण हमला, कर दी भयंकर बमबारी

पाकिस्तान का यह आरोप भी है कि तहरीक तालिबान पाकिस्तान यानी कि टीटीपी जो है वो अफगानिस्तान उसे पनाह दे रहा है और यही आतंकी पाकिस्तान में घुसकर हमला करते हैं। लेकिन बता दें कि अफगानिस्तान ने कई बार यह साफ कर दिया है और यह जवाब भी दिया है कि यह पाकिस्तान की अपनी खुद की समस्या है। हकीकत यह है कि पाकिस्तान आज दो तरफ से दबाव में है। पहला अंदर आतंकवाद और दूसरा बाहर बॉर्डर पर जवाबी हमला और अब अफगानिस्तान ने सीधे उसकी सीमा में घुसकर जवाब देना शुरू कर दिया है। हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और कंट्रोल हाथ से निकलता हुआ साफ नजर आ रहा है। जिस पाकिस्तान ने सालों तक दूसरों की जमीन पर आग लगाई आज वही आग उसकी अपनी सीमा तक जा पहुंची है। बता दें कि अफगानिस्तान अब सिर्फ चेतावनी नहीं दे रहा बल्कि सीधे जवाब दे रहा है।

प्रमुख खबरें

‘कपड़े हो गए छोटे, तो शर्म कहां से आए?’ वाली कॉन्टेंट क्रिएटर Anita Bishnoi ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के मालवीय नगर होटल में भीषण अग्निकांड! 12 विदेशियों समेत 21 की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Israel और Lebanon युद्धविराम बढ़ाने पर सहमत, हिजबुल्ला के प्रवेश पर लगेगा बैन, अमेरिका की मध्यस्थता में बनी बात

Muzaffarpur Hospital Fire | मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से तीन मरीजों की मौत