ब्रिटेन में अब 'ऋषि राज'! इतिहास में किसी ब्रिटिश PM के सबसे छोटे कार्यकाल के बाद आगे क्या?

By अभिनय आकाश | Oct 20, 2022

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने आखिर अपना पद संभालने के छह हफ्ते के अंदर ही इस्तीफा दे दिया। उनका ये 45 दिनों का कार्यकाल ब्रिटेन के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल है। ब्रिटने के राजा किंग चार्ल्स तृतीय के साथ ट्रस ने बात की है ताकि उन्हें सूचित किया जा सके कि वो कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे रही हैं। वहीं अब क्योंकि लिज ट्रस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिाय है, ब्रिटेन की राजनीति में अगला कदम क्या रहेगा, इस पर सभी की निगाहे हैं। ब्रिटेन के विपक्षी लेबर नेता कीर स्टारर ने साफ कर दिया है कि अब चुनाव होने चाहिए। लेकिन लिज की पार्टी शायद अभी चुनाव ना करवाए और किसी दूसरे प्रबल दावेदार को जिम्मादीर दी जाए।

इसे भी पढ़ें: चीन में जवानों के प्रशिक्षण के लिए पायलटों की भर्ती की कोशिशों से ब्रिटेन की सरकार चिंतित

सुनक की पत्नी भारत में पैदा हुई अक्षता मूर्ति मशहूर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। शुरू में सनक की 'रेडी फॉर ऋषि नामक कैंपेन ने कमाल कर दिया। लेकिन बाद में साजिद जाविद, नादिम जहावी निलाइन और पोस्टल और मोईट जैसे सांसदों ने पाला बदल लिया। फिर जॉनसन में भी लिज ट्रस के पक्ष में जमकर कैंपेनिंग की, जिसकी वजह से वो पिछड़ गए।  

प्रमुख खबरें

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Raghav Chadha के Interesting Idea ने मचाई सियासी हलचल, क्या AAP से अलग बनाएंगे New Party?

US-Iran युद्धविराम के बीच बोले Pete Hegseth- ईरान का भविष्य हमारे हाथों में है

Long Lasting Relationship का सीक्रेट आया सामने, Research बोली- एक जैसे कपल्स ही रहते हैं खुश