लोग क्या कहेंगे कि चिंता किये बिना इस भारतीय कपल ने शुरू किया अपना अनोखा स्टार्ट-अप MyMuse

By एकता | Apr 20, 2022

दुनिया को कामसूत्र से रूबरू करवाने वाले भारत में आज भी सेक्स के बारे में खुलकर बात नहीं की जाती। कामुकता और अंतरंगता के बारे में खुलकर चर्चा करना अश्लील और अपमानजनक माना जाता है। अगर कोई इस विषय पर बात भी करने की कोशिश करता है तो उसपर उंगली उठा दी जाती है और उसे अपना मुँह बंद रखने की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि भारतीय घरों में इसपर चर्चा करने से लोग भागते हैं। सेक्स के प्रति हमारी सोसायटी की गंदी सोच को चुनौती देने के लिए एक भारतीय कपल ने अपना स्टार्टअप MyMuse शुरू किया है।

इसे भी पढ़ें: आज ही आजमाएं यह टिप्स, लंबे समय तक उठा पायेंगे यौन सुख का मजा, बेडरूम में भर जायेगा जोश

मुंबई स्थित MyMuse को अनुष्का और साहिल गुप्ता द्वारा स्थापित किया गया है। दोनों की हाल ही में शादी हुई है जिसके बाद उन्होंने मिलकर यह ब्रांड शुरू किया। अनुष्का और साहिल गुप्ता ने अपने नए स्टार्ट-अप को शुरू करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि हम भारत में सेक्स से शर्म, गिल्ट, फियर को बाहर निकालना चाहते हैं। MyMuse एक ऐसा ब्रांड है जो लोगों के बेडरूम के अनुभव को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए प्रोडक्ट बेचता है। MyMuse फ़िलहाल तीन प्रकार के प्रोडक्ट बेच रहा है। इन प्रोडक्ट्स में मोमबत्तियां, मालिश तेल, कार्ड गेम जैसी कई चीजें शामिल है। MyMuse के प्रोडक्ट्स फ़िलहाल उनकी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेजों पर उपलब्ध हैं और सारे प्रोडक्ट की शिपिंग फ्री में की जाती है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे होने के बाद मुश्किल हो गया है संबंध बनाया? इन टिप्स की मदद से रिश्ते में फिर से भरे जोश

अनुष्का और साहिल गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने पिछले साल के कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान अपने घर के एक छोटे से कमरे से MyMuse वाइब्रेटर, मोमबत्तियां और लुब्रिकेंट्स बेचना शुरू किया था। देखते ही देखते उन्हें सफलता मिली और अब उन्होंने एक दर्जन से अधिक लोगों को काम पर रखा है और देश के लगभग 200 शहरों में अपने प्रोडक्ट्स शिप कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर