Aksar 2 में अभिनव शुक्ला का किसिंग सीन देख दुखी हुई थीं Rubina Dilaik

Rubina Dilaik
Instagram
एकता । Jul 23 2026 3:02PM

रुबीना दिलैक ने अपनी बात रखते हुए साफ किया कि उन्हें ऑन-स्क्रीन इंटीमेट सीन्स से कोई परहेज नहीं है, लेकिन उनका मानना है कि पार्टनर्स को ऐसे सीन्स करने से पहले आपस में चर्चा जरूर कर लेनी चाहिए।

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपने पति अभिनव शुक्ला और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म 'अक्सर 2' में अभिनव का ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन देखा, तो उन्हें बहुत बुरा लगा था। रुबीना ने यह भी शेयर किया कि उन्हें इस किसिंग सीन के बारे में पहले से कुछ नहीं पता था, बल्कि फिल्म देखने के बाद ही इसका पता चला था।

कम से कम एक बार बात तो कर लेते

रुबीना दिलैक ने अपनी बात रखते हुए साफ किया कि उन्हें ऑन-स्क्रीन इंटीमेट सीन्स से कोई परहेज नहीं है, लेकिन उनका मानना है कि पार्टनर्स को ऐसे सीन्स करने से पहले आपस में चर्चा जरूर कर लेनी चाहिए।

रुबीना ने कहा, "मुझे फिल्म देखने के बाद ही इस बारे में पता चला। बस एक बार बातचीत कर लेना ही काफी होता। मुझे ऑन-स्क्रीन इंटीमेट सीन्स से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पार्टनर्स को ऐसे मामलों में एक-दूसरे को इन्फॉर्म जरूर करना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: TV Industry Dark Secret: जब Karan Kundrra ने Saanvie Tallwar को बिना सहमति Kiss कर मारा था थप्पड़

पॉडकास्ट पर अभिनव शुक्ला ने बताई अपनी मजबूरी

हिना खान और रॉकी जायसवाल के पॉडकास्ट पर बात करते हुए अभिनव शुक्ला ने इस पूरी स्थिति पर अपनी सफाई दी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में स्क्रिप्ट में सिर्फ एक या दो लिप-लॉक सीन्स का ही जिक्र था। उस दौरान वह अपने काम और अपनी मां के कैंसर के इलाज में काफी ज्यादा व्यस्त और तनाव में थे, जिस वजह से वह यह बात शेयर करना भूल गए।

इसे भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे Virat Kohli और Anushka Sharma, लोगों ने किया ट्रोल, क्यों?

रुबीना की सोच और अभिनव का कबूलनामा

रुबीना का कहना है कि जब भी उनके किसी प्रोजेक्ट में ऐसे सीन्स की बात आती है, तो वह हमेशा अभिनव से पहले चर्चा करती हैं। वहीं अभिनव ने भी अपनी गलती मानते हुए रुबीना की बात का समर्थन किया। अभिनव ने कहा, "अगर मैं उनकी जगह होता और मुझे भी बिना बताए ऐसा कुछ पता चलता, तो मुझे भी उतना ही बुरा लगता।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़