सत्यपाल मलिक ने जो कहा वह सच है, नरेंद्र मोदी अहंकारी और तानाशाह हैं: नाना पटोले

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 03, 2022

मुंबई। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असली चेहरा देश के सामने बेनकाब कर दिया है और उन्होंने जो कहा वह सच है। किसानों को लेकर इस तरह का असंवेदनशील बयान एक अहंकारी और तानाशाही सरकार का मुखिया ही दे सकता है। मलिक के बयान का समर्थन करते हुए यह बात महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी, आप जो भी कहें, किसान आंदोलन के दौरान 700 किसानों की मौत सिर्फ आपके वजह से हुई है। आप किसानों के हत्यारे हैं और अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं।

पटोले ने कहा कि शहीद किसानों के बारे में मोदी का बयान परेशान करने वाला है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा क्रूर, निर्दयी व्यक्ति हमारे देश का प्रधानमंत्री है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास किसानों के लिए खेद महसूस करने का कोई कारण नहीं है। अगर ऐसा होता तो किसानों को भारी ठंड और बारिश में अपनी जान गंवानी नहीं पड़ती। किसानों को खालिस्तानी, आंदोलनकारी कह कर उनके रास्तों में कीलें नहीं ठोंकी जाती।

नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए। उन्हें केंद्र सरकार और भाजपा के इशारे पर काम करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कोश्यारी सच्चाई का पक्ष लें, संविधान के सिद्धांतों के अनुसार काम करें। पटोले ने कहा कि जब इतिहास आपके काम का मूल्यांकन करता है, तो आपको यह सोचना चाहिए कि आपको किस आदर्श के रूप में याद रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gayatri Devi Death Anniversary: जब Indira Gandhi ने राजमाता को कहा शीशे की गुड़िया, तिहाड़ जेल तक पहुंची थी रंजिश

Ishwar Chandra Vidyasagar Death Anniversary: बंगाल की कुरीतियों को मिटाने वाले महान Social Reformer, जिनकी विरासत आज भी है प्रेरणा

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10.23 प्रतिशत बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हुआ

असम बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जताई चिंता, लोगों से राहत कार्यों में मदद करने की अपील की