सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने खोले राज, कहा- फिल्मी दुनिया छोड़ ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था मेरा बेटा, लेकिन रिया...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2020

पटना। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले ने दिवंगत अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में भादवि की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है। राजीव नगर पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त थाना अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया, सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ 25 जुलाई करे उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है। यह पूछे जाने पर कि क्या कोई टीम मामले की जांच के लिए मुंबई के लिए रवाना हुई है, पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है पर आगे कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस सूत्रों ने हालांकि कहा कि केके सिंह द्वारा दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में चार सदस्यीय टीम मुंबई में है। उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय सुशांत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिला था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर