बारिश में या पानी में गिरकर भीग जाए फोन तो जल्द करें यह उपाय

By शुभव यादव | Aug 24, 2020

आजकल कोई भी फोन खरीदता है तो उसकी केयर बराबर करता है लेकिन कितनी भी केयर कर ली जाए अनहोनी को होने से भला कौन रोक सकता है ऐसा हमारे फोन के साथ भी हो सकता है या अक्सर लोगों के साथ होता रहता है। आज हम ऐसी ही फोन के साथ हो जाने वाली एक अनहोनी के बारे में बात करने जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Oppo A53 2020 के फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी यहां पढ़िए

बरसात में फोन लेकर बाहर निकल रहे हैं तो अपनाएं यह आदतें

मानसून के दौरान घर से बाहर जाते समय फोन लेकर जा रहे हैं तो बारिश के दौरान फोन को कवर केस से ढंकने का इंतजाम साथ रखें। बाजार या ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स में फोन को बारिश से बचाने के लिए सस्ते व अच्छी क्वालिटी के फोन रैपर भी मिल सकते हैं लेकिन यदि आप इस तरह के रैपर अफॉर्ड नहीं कर सकते तो सिंपल-सा घर में सामान लाने वाली पॉलीथिन को साथ रख सकते हैं जिससे फोन ही नहीं बारिश से पर्स को भी भीगने से बचाया जा सकता है।

बारिश में फोन भीग जाए तो सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ कर दें ताकि किसी भी तरह का शॉर्ट सर्किट ना हो सके जिससे आपके फोन का नुकसान ना हो। 

यदि आधुनिक जगत का ऐसा फोन आपने रखा है जिसकी बैटरी रिमूवेबल नहीं है तो ऐसे फोन को स्विच ऑफ करना ही एकमात्र चारा है, जबकि यदि आपके फोन की बैटरी निकाली जा सके तो उसे तुरंत निकाल कर अलग कर दें।

ध्यान रखें कि बारिश में फोन भीग जाए तो उसे चार्जिंग मोड पर कभी ना लगाएं। यदि भीगे फोन को अपने चार्ज में लगाया इससे शॉर्ट सर्किट हो कर आपके फोन की बैटरी खराब हो जाएगी या पूरा फोन जल सकता है।

यदि आपके घर में वैक्यूम क्लीनर है तो उसका इस्तेमाल भीगे हुए फोन को सुखाने में किया जा सकता है, क्योंकि यदि फोन भीग गया है और उसमें नमी आ गई है तो आपको उस नमी को दूर करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का उपाय करना सही साबित होगा।

फोन भीग जाने की हालत में आप जल्द से जल्द उसे सुखाने की तो सोच ही रहे हैं, ऐसे में यदि आपने हेयर ड्रायर का इस्तेमाल फोन को सुखाने में किया इसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है, क्योंकि फोन के कंपोनेंट्स गर्म होने पर खराब हो सकते हैं। इसकी बजाय फोन को धूप में रखने का उपाय अपना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रेडमी का मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स व कीमत

आजकल बाजार में आने वाले फोन IP 64 और IP 65 रेटेड अक्सर ही होते हैं, जिससे आप के फोन पर पड़ने वाले मामूली पानी के छीटों से फोन को नुकसान नहीं होता, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से साफ व सूखे कपड़े से फोन को तुरंत साफ करें।

आपने शायद ही सुना हो की फोन की नमी को सुखाने के लिए सूखे चावल अत्यंत कारगर साबित हो सकते हैं क्योंकि चावल नमी बहुत जल्द सकते हैं ऐसे में यदि आपका फोन पानी में डूब गया है या भीग गया है तो स्विच ऑफ करके फोन को चावल के नीचे कुछ समय के लिए दबा दें ध्यान रखें हेडफोन जैक या चार्जिंग पोर्ट में चावल के दाने ना भरने पाएं।

- शुभव यादव

प्रमुख खबरें

Box Office Report Today | इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga की रफ़्तार बरकरार, Bharat Bhhagya Viddhaata और Governor की राहें हुईं मुश्किल

FIFA World Cup 2026 | Lionel Messi की ऐतिहासिक हैट्रिक! अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को रौंदा, टूटे पेले और रोनाल्डो के बड़े रिकॉर्ड

G7 Summit 2026 In France | पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच महाबैठक! व्यापार, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा पर बड़ा कूटनीतिक रोडमैप तैयार

India-Canada Relations Free Trade Agreement | पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच रक्षा, मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी