हम तैयार खड़े हैं...PakistanTrain Hijack पर चीन ने क्या चेतावनी दे डाली है?

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2025

पाकिस्तान में हुआ जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक पाकिस्तान के लिए ऐसा सुरक्षा संकट बन गया, जिसका असर लगातार बड़ा होता जा रहा है। हालांकि पाकस्तान की सेना का बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा गया है। सेना का दावा है कि 24 घंटे के इस ऑपरेशन में बलूच लिबरेशन आर्मी के सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया गया है। लेकिन सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीन भी इस घटना से सीधे तौर पर प्रभावित है। हमले को अंजाम देने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए चीन को भी अपने मकसद के खिलाफ मानती है। इसी सिलसिले में 12 मार्च को चीन ने इस हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही चीन ने पाकिस्तान के सामने सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की पेशकश भी रख दी है। 

इसे भी पढ़ें: ब्लास्ट, फायरिंग और... ट्रेन से भागे पाकिस्तानियों ने बलूचों पर किया तगड़ा खुलासा

बीएलए का मुख्य मकसद बलूचिस्तान की आजादी है। इसीलिए वो पाकिस्तान से बलूचिस्तान को अलग देश बनाने की मांग करता है। वहीं अपने इलाके के संसाधनों का दोहन करने का इल्जाम बीएलए चीन पर लगाता रहा है। बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने इस घटना को लेकर बयान जारी किया है।  उन्होंने कहा कि हम इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हम आतंकवाद का मुकाबला करने, समाज में स्थिरता और एकजुटता बनाए रखने साथ ही लोगों की हिफाजत सुनिश्चित करने में पाकिस्तान का मजबूती से सपोर्ट करना जारी रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद के खिलाफ और सुरक्षा में मजबूती बढ़ाने के लिए हम तैयार खड़े हैं। हम संयुक्त रूप से इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए तत्पर हैं। चीन ने इस हमले को न केवल पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया बल्कि अपने नागरिकों और इंवेस्टमेंट को लेकर भी चिंचा जताई है। 

प्रमुख खबरें

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के PM ने साधी चुप्पी