चुपचाप क्या प्लान बना रहा था बलोचिस्तान, पूरा भारत हैरान!

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2026

बलूचिस्तान ने चुपचाप ऐसा प्लान बनाया जिसने भारत समेत पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। कुछ ना होते हुए भी बलूचों ने सिर्फ मिट्टी और पत्थर से वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े देशों की सेनाएं नहीं कर सकती। हालांकि बलूचों ने भारत से एक चीज जरूर मांगी है। जंग लड़ने के लिए दो चीजें बेहद जरूरी है। हौसला और हथियार। लेकिन बलूचिस्तान के फ्रीडम फाइटर्स ने दुनिया को दिखाया है कि हथियार भले ही कम हो, कोई टेक्नोलॉजी ना हो, कोई वॉर रूम भी ना हो, फिर भी दुश्मन की धज्जियां उड़ाई जा सकती हैं। बलूचों ने मिट्टी पत्थर से जंग का मॉडल तैयार किया और पाकिस्तान पर बड़ा हमला कर दिया। ऐसा हमला करने के लिए हौसला चाहिए। पाकिस्तान पर हमला करने के बाद बलोच फाइटर्स ने दुनिया को अपना वॉर रूम दिखाया है। इस वॉर रूम में कोई कंप्यूटर, प्रोजेक्टर या बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन नहीं है। यहां सिर्फ बलूचों की जमीन की मिट्टी और पत्थर हैं। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी सैनिकों की लाशें तक घसीटकर ले गया तहरीक-ए-तालिबान, मचा भयंकर बवाल!

अब यही मिट्टी पाकिस्तान को बर्बाद करेगी। मलूचो ने तो यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तान को खत्म करने के लिए हमें मॉडर्न हथियारों की जरूरत नहीं है। हम तो पूरे पाकिस्तान को अपनी राइफलल्स से खत्म कर सकते हैं। कुछ समय पहले एक बलूच लीडर ने कहा था कि 1971 में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर करते वक्त भारत को जो बंदूकें सौंपी थी, वो बंदूकें 10-10 गोलियों के साथ हमें दे दीजिए। हम पाकिस्तान को उन्हीं से खत्म कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग, विपक्ष का हठ और संस्थाओं की साख

Delhi में भारी बारिश से गिरा तापमान, IMD ने ओले गिरने और तेज हवाओं की दी चेतावनी

Manoj Bajpayee की फिल्म घूसखोर पंडत का बदला नाम, 23 अक्टूबर को Gajab Raat नाम से Netflix पर आएगी

डोनाल्ड, सेना और वो 9 रास्ते जो उड़ा देंगे होश! मिडटर्म चुनाव में Trump हारे तो क्या होगा?