Budget 2022 । बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? इन चीजों पर मिली राहत

By अंकित सिंह | Feb 01, 2022

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आज संसद में देश का बजट पेश किया। इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। हालंकि आम आदमी को इस बजट से क्या हासिल हुआ, इस पर भी लगातार चर्चा की जा रही है। सरकार की ओर से कुछ चीजों को सस्ता किया गया है तो वहीं कुछ चीजे महंगी भी हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि सरकार की ओर से किन चीजों को सत्ता किया गया है जबकि कुछ चीजों की कीमतें बढ़ाई गई हैं। 

- सरकार की ओर से इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन चार्जर, मोबाइल फोन कैमरा, लेंस, ट्रांसफार्मर इत्यादि के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने का ऐलान किया है जिसके लिए ड्यूटी कंसेशन देने की घोषणा की गई है। माना जा रहा है कि मोबाइल फोन के चार्जर अब सस्ते हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: वन क्लास वन टीवी चैनल कार्य़क्रम का विस्तार, डिजिटल यूनिवर्सिटी होगी शुरू

- सरकार ने रत्न और आभूषण उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए हैं। कट और पोलीस डायमंड के साथ रत्नों पर कस्टम ड्यूटी को 5% कर दिया गया है। इतना ही नहीं, सिंपल सोन्ड डायमंड पर अब कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगा। इसका मतलब साफ है कि हीरे की ज्वेलरी सस्ती हो सकती है। 

- सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार दावा कर रही है। इसी कड़ी में खेती के सामान को सस्ता किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Health Budget 2022: मेंटल हेल्थ को लेकर सरकार गंभीर, जानें स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस बजट से क्या मिला?

- इसके अलावा चमड़ा, कपड़ा, पैकेजिंग के डिब्बे सस्ते हो जाएंगे। मेंथा ऑयल पर भी कस्टम ड्यूटी को घटा दिया गया है।

यह चीजें होंगी महंगी

- सरकार ने अंडरवैल्यू आर्टिफिशियल गहनों के आयात को निरुक्तसाहित करने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी अब ₹400 प्रति किलोग्राम कर दी है। इसका मतलब साफ है कि आने वाले वक्त में रहने लगे हो सकते हैं। 

- बारिश में भीगने से बचने की चीजें भी महंगी हो सकती है। छाता अब महंगी हो जाएगी सरकार ने इस पर कर को बढ़ाकर 20 फीसद कर दिया है। 

- इमिटेशन ज्वेलरी और कैपिटल गुड्स महंगे हो सकते हैं। इसके अलावा अक्टूबर से बिना ब्लीडिंग वाले फ्यूल पर ₹2 प्रति लीटर के हिसाब से एक्सरसाइज ड्यूटी भी लगाई जाएगी। 

प्रमुख खबरें

हम कांग्रेस का समर्थन करेंगे...बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव से TMC उम्मीदवार के बैकआउट करने के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Nandigram Bypoll में बड़ा Twist: सुवेंदु से मुलाकात के बाद TMC Candidate ने वापस लिया नामांकन, ममता ने कांग्रेस को दिया समर्थन

Nitish Kumar संग BJP का रिश्ता सिर्फ सियासी तालमेल नहीं, बोले Ravi Shankar Prasad

Supreme Court ने EPFO वेतन सीमा पर याचिका निपटाई, सरकार का 25000 रुपये का फैसला बना आधार