महाबलीपुरम समुद्र तट पर प्लॉगिंग करते वक्त PM के हाथ में क्या था? मोदी ने ट्वीट कर दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2019

नयी दिल्ली। मामल्लापुरम समुद्र तट पर प्लॉगिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में नजर आई छड़ीनुमा चीज को लेकर लोगों की जिज्ञासा को खत्म करते हुए रविवार को उन्होंने बताया कि वह एक्यूप्रेशर रोलर था जिसका वह अक्सर इस्तेमाल करते हैं। मोदी चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए तटीय नगर में मौजूद थे।  शनिवार को वार्ता के दूसरे दिन प्रधानमंत्री को उनकी सुबह की सैर के दौरान समुद्र तट से प्लास्टिक एवं अन्य तरह का कूड़ा बीनते देखा गया था। मोदी ने ट्वीट किया, “कल से आप में से कई लोग पूछ रहे हैं कि- मामल्लापुरम में समुद्र तट पर प्लॉगिंग के वक्त मेरे हाथ में क्या था। वह एक एक्यूप्रेशर रोलर था जिसका मैं अक्सर इस्तेमाल करता हूं। मुझे यह बहुत मददगार लगता है।”

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant