नौ घंटे तक चली भारत-चीन की वार्ता का क्या निकला नतीजा? सेना ने बयान जारी कर बताया

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2021

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी पर अप्रैल-मई 2020 से ही गतिरोध और तनाव बना हुआ है। इस दिशा में चीजों को सुधारने के लिए 31 जुलाई यानी शनिवार को भारत चीन के बीच कमांडर लेवल की वार्ता हुई। ये दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच 12वें दौर की वार्ता थी, जो कि करीब नौ घंटे चली। इस दौरान फोकस इस बात पर ही रहा कि पूर्वी लद्दाख में दोनों सेनाएं किस तरह करीब सवा साल से जारी गतिरोध को खत्म करे और डिसइंगेजमेंट की प्रोसेस को शुरू करें। 

भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ता के बाद सेना ने बयान जारी किया है। सेना की ओर से कहा गया है कि इस बैठक के दौरान भारत और चीन मौजूदा समझौते और प्रोटोकॉल के अनुसार शेष मुद्दों को जल्द ही हल करने और बातचीत की गति को बनाए रखने पर सहमत हुए हैं।  कि दोनों पक्षों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास भारत-चीन सीमा क्षेत्र के पश्चिमी सेक्टर से सैनिकों की वापसी के संबंध में स्पष्ट एवं गहन विचार साझा किये गए।  सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार दोनों पक्षों ने बैठक के इस दौर को रचनात्मक करार दिया जिसने पारस्परिक समझ को और बढ़ाया। वे बाकी बचे मुद्दों को वर्तमान समझौतों एवं प्रोटोकॉल के अनुसार त्वरित आधार पर हल करने को लेकर सहमत हुए। साथ ही बातचीत एवं वार्ता की गति बरकरार रखने पर भी सहमति जतायी गयी है। 

साढ़े तीन महीने के अंतराल पर हुई वार्ता 

31 जुलाई को भारत और चीन के बीच वार्ता एलएसी में चीन की तरफ मोल्डो में हुई थी। 12वें दौर की वार्ता साढ़े तीन महीने से भी ज्यादा समय के अंतराल पर हुई। हालांकि कई दौर की वार्ता के बाद पैंगोंग झील के किनारों समेत कुछ प्वाइंट्स पर डिसइंगेजमेंट हो चुका है। इसलिए बाकी प्वाइंट्स पर ये प्रोसेस शुरू करने की पहल की गई है। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच 11वें दौर की सैन्य वार्ता नौ अप्रैल को एलएसी के भारतीय सीमा में चुशुल सीमा बिन्दु पर हुई थी, जो करीब 13 घंटों तक चली थी।

प्रमुख खबरें

बार-बार Paper Leak से नाराज Priyanka Gandhi, बोलीं- व्यवस्थागत सुधार की है तुरंत जरूरत

Abhishek Banerjee की दोहरी घेराबंदी: 11 घंटे ED की पूछताछ, फिर Speaker की 2 घंटे की डेडलाइन

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा

यदि आप निवेशकर्ता हैं और बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो यह जानिए कि कब लगाएं PPF में पैसा और कब निवेश करें Mutual Fund में?