जाल में फंसे अजगर को दो युवकों ने रेस्क्यू कर बचाया जाने क्या थी पूरी घटना

By दिनेश शुक्ल | Nov 16, 2020

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो युवकों ने मानवता की मिसाल पेश की है। बसारी गांव में रहने वाले दो युवकों ने 6 फीट लंबे और 30 किलो के अजगर की जान बचाने के लिए खुद की जान जोखिम में डाल दी। गांव में ही रहने वाले अनूप तिवारी और मंगल आदिवासी नाम के इन दोनों युवको ने अपनी कोशिशों से अमूक वन्यप्राणी की जान बचा ली। गांव में रहने वाले इन दो युवकों ने चार घंटे तक जाल में फंसे अजगर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। जानकारी के मुताबिक बसारी गांव में बने तालाब में गांव के कुछ मछुआरों ने मछली पकडऩे के लिए जाल डाला था, लेकिन काफी देर हो जाने के बाद जब जाल में मछली नहीं फंसी तो वे जाल को ऐसे ही छोड़ कर अपने घर चले गए। ऐसे में शनिवार की देर रात उसमें एक विशालकय अजगर फंस गया। 

इसे भी पढ़ें: छतरपुर के चंदला में क्रेशर खदान में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत

अनूप तिवारी ने बताया कि वह इस बात को भलीभांति जानता है कि अजगर का जहर नहीं होता है, लेकिन जब वो काटता है तो उसका घाव बहुत गहरा होता है, जिससे जान भी जा सकती है। बावजूद इसके दोनों ने जोखिम मोल लिया और आखिरकार चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे जाल से बाहर निकाल लिया। अनूप तिवारी ने बताया कि अजगर करीब 6 फीट लंबा और 20 से 30 किलो वजनी था। बार-बार उन्हें इस बात का डर भी लग रहा था कि कहीं अजगर उन पर हमला न कर दे।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप