Houthi के हाथ लगा कौन सा हथियार, दुम दबाकर भागे F-35 फाइटर जेट्स

By अभिनय आकाश | May 16, 2025

यमन के हूती विद्रोहियों के हाथ एक ऐसा हथियार लगा है, जो दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर जेट एफ-35 पर भी भारी पड़ रहा है। इस हथियार की ताकत इतनी है कि एफ 35 फाइटर जेट को भी अपना रास्ता बदलने पर मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हूती विद्रोहियों के पास कहां से ऐसा एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम आ गया? जिसकी रडार एफ 35 को भी कैच करने उसे मार गिराने की क्षमता रखती है। ये सवाल दुनियाभर के डिफेंस एक्सपर्ट के लिए एक पहेली बन गया है। दुनिया के सबसे एडवांस माने जाने वाले अमेरिकी फाइटर जेट एफ 35 स्टील्थर फाइटर और अमेरिका का ही दूसरी जंगी जहाज एफ 16 फाल्कन दुश्मन का दिल दहला देने वाले अमेरिकी के दोनों ही फाइटर जेट यमन के हूती विद्रोहियों के सामने टिक नहीं पाए। मजबूर हो गए और रास्ता बदलना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: जेलेंस्की की तरह ट्रंप ने नेतन्याहू को भी दिया झटका, हूतियों ने कभी न हारने वाले अमेरिका को हरा दिया?

अमेरिका के ऑपरेशन रफ राइडर के शुरुआती 30 दिनों में यमन में 1000 से ज्यादा हूती ठिकानों पर हमला किया। लेकिन इस दौरान उसे भी एक अरब डॉलर का नुकसान हो गया। अमेरिका के सात रिपर नाइन एमक्यू ड्रोन दो एफए 18 सुपर हॉर्नट विमान हूती विद्रोहियों ने मार गिराए। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हूती अब ऐसे एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं जो सिर्फ ड्रोन नहीं बल्कि अमेरिका के स्टील्थ फाइटर जेट्स को भी निशाना बना सकते हैं। कई एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि जिस ईरान के बलबूते यमन के हूती अमेरिका से लड़ते हैं। अमेरिका फाइटर जेट्स को रोकने वाला सिस्टम उसी ईरान का हो सकता है। इसके अलावा कुछ का दावा है कि रूस ने इस ताकत से हूती को लैस किया है। 

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से   

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन