AAP में क्या होगी भूमिका, क्या सुनीता केजरीवाल संभालेंगी पार्टी की कमान, सभी सवालों पर सिसोदिया का आया जवाब

By अंकित सिंह | Aug 14, 2024

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति मामले में 17 महीने जेल में बिताने के बाद 9 अगस्त को जमानत पर जेल से बाहर आए। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मनीष सिसोदिया ने आज एक बार फिर से दावा किया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया और 17 महीने तक जेल में रहने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामला महज एक कल्पना है, ऐसा कोई मामला नहीं है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल ने पार्टी के लिए बहुत बढ़िया काम किया। जबकि अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, सुनीता केजरीवाल उनकी आवाज को लोगों तक पहुंचाने की भूमिका निभा रही हैं। हाालंकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद इस भूमिका की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें: कैलाश गहलोत को लेकर वीरेंद्र सचदेवा ने कही बड़ी बात, AAP के DP कैंपेन पर भी कसा तंज

सिसोदिया की बुधवार को होने वाली पदयात्रा स्थगित कर दी है और इसे अब 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। दरअसल दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा कारणों के चलते आम आदमी पार्टी (आप) को यात्रा कार्यक्रम स्थगित करने का परामर्श दिया था जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया। आप नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस की सलाह सही लगी। 

प्रमुख खबरें

बिहारशरीफ, नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में हुए हादसे से उभरते सवाल मांग रहे जवाब?

120 साल पुरानी योजना को Omar Abdullah ने किया बहाल, Pakistan हैरान, Indus Waters Treaty पर रोक के बीच J&K में बढ़ेगी बिजली उत्पादन क्षमता

बुजुर्गों के भरण-पोषण के लिये एक सराहनीय पहल

Operation Sindoor अभी खत्म नहीं हुआ, Rajnath Singh का Pakistan को संदेश, कोई दुस्साहस किया तो...