रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या होगी भारत की रणनीति ? चर्चा के लिए प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बड़ी बैठक

By अनुराग गुप्ता | Feb 24, 2022

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध को लेकर भारत की चिंताए भी तेज हो गई हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य की रणनीतियां तैयार करने के लिए सीसीएस की बैठक करने वाले हैं। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का प्रचार समाप्त कर प्रधानमंत्री दिल्ली पहुंचेंगे। जहां पर सीसीएस की बैठक होगी। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, तीनों सेना प्रमुख और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे। 

भारत के सामने धर्मसंकट की स्थिति बनी हुई है क्योंकि रूस हमेशा से ही भारत का समर्थक रहा है। कोरोना महामारी के दौरान सबसे पहले रूस ने ही भारत की मदद की थी। इसके अलावा पिछले कुछ सालों से नाटों और अमेरिका के साथ भी भारत के संबंध बेहतर हुए हैं। ऐसे में भारत के सामने धर्मसंकट की स्थिति है कि वह किसकी मदद करे। इन्हीं तमाम मसलों पर सीसीएस की बैठक में चर्चा हो सकती है।

रूस-यूक्रेन के बीच शुरू हुआ युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी हमले में अब तक करीब 40 लोग मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने बताया कि रूसी हमले में कई लोग जख्मी हुए हैं। हालांकि उसमें आम नागरिक शामिल हैं या नहीं। इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने उनके कई हिस्सों पर एक साथ हमला किया है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि उन्होंने रूस को मुहंतोड़ जवाब देते हुए उनके 7 लड़ाकू विमानों को नेस्तनाबूत कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: एक्शन मोड में आया यूक्रेन, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से तोड़े सभी राजनयिक संबंध, ट्वीट कर कही यह अहम बात 

सुरक्षाबलों की तैनाती को और मजबूत करेगा नाटो

नाटो ने यूक्रेन और रूस के पास स्थित अपने पूर्वी किनारे में अपनी जमीनी, समुद्री बलों और वायुसेना की तैनाती को मजबूत करने पर एक आपातकालीन बैठक में सहमति जताई। नाटो के दूतों ने आपातकालीन बैठक के बाद एक बयान जारी कर बताया कि हम गठबंधन के पूर्वी हिस्से में अतिरिक्त रक्षात्मक जमीनी और वायुसेना, साथ ही अतिरिक्त समुद्री परिसंपत्ति तैनात कर रहे हैं। हमने सभी तरह की आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए अपने बलों की तैयारी बढ़ा दी है।

प्रमुख खबरें

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन

Siberia में आसमान से गिरा Russia का Tu-22M3 बॉम्बर, Live Crash का खौफनाक वीडियो आया सामने

मिलिट्री जैसी Security में होगा NEET Exam! Annamalai बोले- ये Student के लिए उचित नहीं