बिना दस्तावेज वाले 18 हजार भारतीयों का क्या होगा? विदेश मंत्रालय ने अपने बयान से इरादें कर दिए साफ

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2025

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं तो दावा किया जा रहा है कि भारत के 18 से 20 हजार ऐसे लोग हैं जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं। भारत उन्हें वापस लाने के लिए ट्रंप सरकार से बात कर सकता है। अमेरिका के नए विदेश मंत्री मार्को रूबियो और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बात भी की है। उन्होंने कहा है कि हम इस मुद्दे को लेकर बेहद ही गंभीर हैं और भारत सरकार को इसे हल करना होगा। वहीं विदेश मंत्रालय ने अपनी साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर बात की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि अवैध माइग्रेशन और ट्रेड दोनों अलग अलग चीजें हैं। हमारा रवैया, नीति पॉलिसी और नजरिया अवैध माइग्रेशन को लेकर बेहद साफ है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: मोदी और केजरीवाल पर राहुल का वार, बोले- दिल्ली को चाहिए शीला दीक्षित का विकास मॉडल

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहां तक ट्रेड से जुड़े मुद्दों की बात है तो भारत और अमेरिका के बीच में द्विपक्षीय संबंध बहुत मजबूत हैं। दोनों देशों के रिश्तों में भरोसे का भाव काफी ऊंचा है। आपने देखा होगा कि जब विदेश मंत्री की अमेरिका की यात्रा हुई तो उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भी कि दोनों तरफ से ये मंशा है कि इस रिश्ते को और मजबूत किया जाए। इसे बड़े पैमाने पर बड़े सोच के साथ आगे लिया जाए। 

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग