Astrological Predictions: AAP का क्या होगा, विपक्षी एकता रहेगी मजबूत? क्या कह रहा ज्योतिष शास्त्र

By अंकित सिंह | Oct 17, 2023

वर्तमान समय में भी ज्योतिष शास्त्र का बेहद ही ज्यादा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के जरिए भी देश-दुनिया में क्या होने वाला है, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। प्रभासाक्षी ने भी अपने खास कार्यक्रम समय चक्र में जाने-माने एस्ट्रोलॉजर रोहिताश्व त्रिवेदी को इस बार आमंत्रित किया। हमने अपने कार्यक्रम में रोहिताश्व त्रिवेदी से यह जानने की कोशिश की कि आखिर आने वाला समय देश-दुनिया के लिए कैसा रहने वाला है? हमने भारत को लेकर भी रोहिताश्व त्रिवेदी से कुछ सवाल किए जिसका जवाब उन्होंने ज्योतिष शास्त्र के अनुरूप दिया। 

महाराष्ट्र में राजनीति में क्या होगा नया?

महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि कोई बहुत बड़ी गतिविधि होती दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि युगलबंदी चलती रहेगी।

AAP का भविष्य?

रोहिताश्व त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब पंजाब से नियंत्रित होने वाली है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि वह दिल्ली में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की कमान केजरीवाल के हाथों से जा सकती है। उन्होंने लंबे समय का जिक्र करते हुए कहा कि आप में फूट की संभावना बन रही है।

जातीय गणना का विपक्ष को पहुंचाएगा फायदा?

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर होते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के परिवार की ओर से एक गेम खेला गया और कांग्रेस का गेम साफ हो गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा की जातीय जनगणना की वजह से सामाजिक तनाव की संभावना नहीं है।

कानून व्यवस्था की स्थिति 

चिंता बनी रहेगी। हम लगातार कहते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच चुनावी राज्यों और उत्तर भारत में धार्मिक उन्माद और आतंकवादी घटनाओं की संभावना है। प्रशासन को पूरी तरीके से सतर्कता बनाए रखनी चाहिए।

विपक्षी एकता 2024 तक मजबूत रहेगी? 

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होने जा रहा है। बाकी के राजनीतिक दलों का क्या होगा, यह वक्त आने पर पता चल जाएगा। यह पूछे जाने पर की क्या गठबंधन टूटेगा? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अरविंद केजरीवाल इसे तोड़ देंगे। 

कोई बड़ा प्रकृतिक खतरा आने वाला है?

उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक दुनिया भर में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान भूकंप का बहुत ही अशुभ योग है।

महंगाई से राहत कब?

महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि एक डेढ़ महीने के लिए इससे थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।


चीन भारत संबंध कैसे रहेंगे?

भारत चीन संबंध जैसा चल रहा है, वैसा ही रहने वाला है। अगले एक महीने तक यह तनाव बना रहेगा। सैनिकों का जमावड़ा भी बनता रहेगा।

POK को लेकर कुछ होने वाला है?

PoK को लेकर उन्होंने कहा कि जो घटनाक्रम घटेगा, वह बिल्कुल अलग है। कहीं ऐसा ना हो कि वह खुद ही भारत में मिल जाए।

भारत-कनाडा संबंध

उन्होंने कहा कि भारत-कनाडा संबंध में तनाव केवल कनाडा में है, भारत में नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक जस्टिन ट्रूडो की सरकार रहेगी, तब तक भारत-कनाडा संबंध ऐसे ही रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Navratri 2023: एक साल में चार बार मनाया जाता है नवरात्रि का पर्व, इन नवरात्रि पर होती है विशेष धूम

इजरायल का मुद्दा

उन्होंने कहा कि विश्व की राजनीति हमेशा के लिए बदल सकती है। अमेरिका एक अलग रणनीति बनाने की कोशिश में है जिस वजह से विश्व युद्ध का आगाज भी हो सकता है।

प्रमुख खबरें

बार-बार Paper Leak से नाराज Priyanka Gandhi, बोलीं- व्यवस्थागत सुधार की है तुरंत जरूरत

Abhishek Banerjee की दोहरी घेराबंदी: 11 घंटे ED की पूछताछ, फिर Speaker की 2 घंटे की डेडलाइन

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा

यदि आप निवेशकर्ता हैं और बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो यह जानिए कि कब लगाएं PPF में पैसा और कब निवेश करें Mutual Fund में?