भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले हम जैसे युवाओं का क्या होगा: हार्दिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

अहमदाबाद। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा प्रमुख अमित शाह को केंद्रीय गृह मंत्री बनने पर बधाई दी लेकिन यह भी पूछा कि उनके जैसे लोगों का क्या होगा जो भगवा पार्टी के खिलाफ लड़े। गांधी नगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाले अमित शाह को गुरुवार को नरेंद्र मोदी की दूसरी बार गठित सरकार में शामिल किया गया। 

इसे भी पढ़ें: अनुप्रिया को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से वोटर मायूस

लोकसभा चुनाव के दौरान पाटीदार नेता ने कांग्रेस के लिए जमकर प्रचार किया था। ओबीसी श्रेणी में पाटीदार समुदाय को शामिल करने के लिए आंदोलन के दौरान पटेल ने शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि शाह के इशारे पर राज्य में प्रदर्शनकारियों से कठोर बर्ताव किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल