हिंदुओं पर हमले के बाद क्या जाने वाली है युनूस की कुर्सी? भारत से चुपचाप ट्रंप तक पहुंच गई शेख हसीना!

By अभिनय आकाश | Nov 08, 2024

अमेरिकी चुनाव में रिपबल्किन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद सबसे ज्यादा हैरान-परेशान भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश नजर आ रहा है। बांग्लादेश में उतल पुथल की वजह भारत में बैठी शेख हसीना बनी है। शेख हसीना ने एक ऐसा खेल कर दिया है जिसने कई देशों को हिला कर रख दिया है। जिस वक्त बांग्लादेश में मुहम्मद युनूस की सरकार ट्रंप से बचने का प्लान बना रही थी। ठीक उसी वक्त शेख हसीना चुपचाप डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंच गई। भारत में बैठकर शेख हसीना ने ऐसा दांव खेला है जो भारत के लिए भी काफी अहम साबित होगा। आपको याद होगा कि राष्ट्रपति बनने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में चल रही अराजकता पर चिंता जताई थी। बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मेरे निगरानी में ऐसा कभी नहीं होता। अब इसी बीच शेख हसीना ने एक राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति बनने की बधाई दे दी है। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर भारत ने उठाया कौन सा बड़ा कदम, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

शेख हसीना ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात को याद किया। इसके बाद शेख हसीना की तरफ से जो कहा गया है वो ऐतिहासिक है। शेख हसीना ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के रिश्ते और भी मजबूत होंगे। मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर बांग्लादेश की भलाई के लिए काम करूंगी। यानी खुद शेख हसीना एक प्रधानमंत्री की हैसियत से राष्ट्रपति ट्रंप से बात कर रही हैं। कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने कहा था कि शेख हसीना ने अभी तक कोई इस्तीफा नहीं दिया है। बांग्लादेश के संविधान के मुताबिक अभी भी वो प्रधानमंत्री हैं।  

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub