बांग्लादेशी घुसपैठिए से आपका क्या रिश्ता है? आखिर फारूक अब्दुल्ला के किस बयान पर भड़की भाजपा

By अंकित सिंह | Jan 23, 2025

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा था कि अगर किसी ने अभिनेता सैफ अली खान पर हमला किया तो पूरे देश को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। 54 वर्षीय अभिनेता के हमलावर के बांग्लादेश से आने के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि मैं इन चीजों के खिलाफ हूं और मैं उसके अच्छे होने की कामना करता हूं। अगर कोई आया और सैफ अली खान पर हमला किया, तो आप एक आदमी के कृत्य के लिए पूरे देश को दोषी नहीं ठहरा सकते। आप एक ऐसे व्यक्ति को राष्ट्र पर कैसे थोप सकते हैं जो कुछ करता है? अगर कोई भारतीय ब्रिटेन में कुछ बुरा करता है तो क्या आप इसके लिए भारत को दोषी ठहराएंगे?

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और डीजीपी को MHA का निर्देश, घुसपैठियों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

सोलह जनवरी की रात यहां बांद्रा क्षेत्र में एक अर्पाटमेंट की 12वीं मंजिल पर स्थित 54 वर्षीय अभिनेता के घर में उन पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया। इसके बाद खान को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई थी। खान को मंगलवार शाम यहां स्थित लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने यहां पिछले सप्ताह हुए हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने वाले ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा से मुलाकात की और समय पर की गई मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया। चालक ने बताया कि सैफ ने उन्हें कुछ पैसे भी दिए और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी