पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर अनिल विज में जो कहा, आप भी करेंगे तारीफ

By अंकित सिंह | May 12, 2025

पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे का विवाद हाल ही में और गहरा गया है। पंजाब सरकार ने भाखड़ा बांध से हरियाणा में पानी के प्रवाह को प्रतिबंधित कर दिया, जिसके कारण पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से संभावित अवमानना ​​नोटिस जारी किया जा सकता है। यह विवाद क्षेत्र में जल संसाधनों को लेकर लंबे समय से चले आ रहे तनाव को दर्शाता है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह युद्ध का समय है और युद्ध के समय हमें सभी मतभेदों को भूलकर एकजुट होना चाहिए। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और कोई भी मुद्दा उठाकर आप देश की एकता को बिगाड़ते हैं, जो देश के लिए अच्छा नहीं होगा। 

भाजपा नेता ने कहा कि उस समय अगर आप शर्त रखते कि अगर आप हमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) दे दोगे तो हम आपके युद्धबंदी वापस कर देंगे, तो हमें पीओके मिल जाता। संघर्ष की वजह ही खत्म हो जाती, पीओके हमारा है। क्योंकि महाराजा हरि सिंह के हस्ताक्षर वाले विलय पत्र में ये भी शामिल था... तो इंदिरा गांधी ने बिना किसी शर्त के सबकुछ वापस करके देश का बहुत नुकसान किया।" भाखड़ा बांध स्थल पर पंजाब पुलिस की कथित तैनाती के खिलाफ शनिवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई, जिसमें दावा किया गया कि पंजाब हरियाणा के लिए पानी छोड़ने में बाधा डाल रहा है। पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को लेकर ताजा विवाद हो जाने के बाद यह कदम उठाया गया। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कैबिनेट ने सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ड्रोन-रोधी प्रणाली को मंजूरी दी

आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा को और अधिक पानी देने से इनकार कर दिया है तथा दावा किया है कि पड़ोसी राज्य मार्च तक आवंटित पानी का 103 प्रतिशत पहले ही इस्तेमाल कर चुका है। अधिवक्ता रविंदर सिंह ढुल की ओर से उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका के अनुसार, पंजाब सरकार ने सभी संवैधानिक कर्तव्यों का उल्लंघन करते हुए ‘बीबीएमबी भाखड़ा हेडवर्क्स’ और ‘लोहंद खड्ड एस्केप चैनल’ पर ‘अवैध रूप से पुलिस तैनात’ की है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र में आंदोलन होते रहेंगे, जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग की जांच हो, जवाबदेही भी तय हो, सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल

Tejas Shirse Injury Update: चोटिल पैर के साथ दौड़े भारतीय एथलीट, CWG Final में रहे आठवें स्थान पर

Guru Purnima 2026 Astrology Tips: राशि अनुसार उपहार देकर पाएं गुरु का आशीर्वाद, जीवन में आएगा Positive Change

महाराष्ट्र: प्रेम संबंध पर शक में महिला की हत्या, शव कार में रखकर कोल्हापुर से ठाणे ले गया आरोपी