चीन के साथ युद्ध विनाश ही लेकर आएगा, ताइवानी मंत्री ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

ताइपे। ताइवान के रक्षा मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि चीन के साथ कोई संघर्ष होता है, तो यह सभी पक्षों के लिए विनाशकारी होगा, भले ही परिणाम कुछ भी हो। यूक्रेन पर हमला करने के मामले में चीन ने रूस का मुख्य रूप से समर्थन किया है। चीन स्वशासित द्वीप ताइवान को अपना अधिकार क्षेत्र मानता है और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से यह आशंका पैदा हो गई है कि चीन भी ताइवान पर जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग करके कब्जा कर सकता है। ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुओ चेंग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी को युद्ध नहीं चाहिए। इस पर समग्र विचार किया जाना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच