केजरीवाल जो काम कर रहा हम भी वहीं करेंगे, बीजेपी जारी करने वाली है वन लाइनर मैनिफेस्टो, AAP का बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2025

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की एक टीवी डिबेट के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश या बिहार से हमारे पूर्वांचल समाज के भाई दिल्ली या तो पढ़ने या फिर काम की तलाश में दिल्ली आते हैं। फिर धीरे धीरे इतने सालों से यहां वो रह रहे हैं कि दिल्ली को अपना घर बना लेते हैं। मुझे बेहद ही दुख है कि भारत की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी उन्हें बड़ी तिरस्कार की निगाहों से देखती है। केजरीवाल ने कहा कि सबसे पहले तो मैं भारतीय जनता पार्टी से ये प्रश्न पूछना चाहता हूं कि दिल्ली के अंदर आधी सरकार उनकी है। पिछले 10 साल से दिल्ली के अंदर आधी सरकार उनकी चल रही है। आज अपना संकल्प पत्र जारी करना चाह रहे हैं। पत्रकारों से केजरीवाल ने कहा कि आप उनसे पूछना कि 10 सालों में उन्होंने पूर्वांचल समाज के लिए क्या काम किया? एक काम बता दें वो। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव के बीच AAP की बढ़ी मुसीबत, CM आतिशी और संजय सिंह को कोर्ट का नोटिस, जानें पूरा मामला

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के टिकट वितरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये इसमें भी साबित हो गया। आम आदमी पार्टी ने 12 पूर्वांचलियों को टिकट दिया। बीजेपी ने पांच को दिया। पूर्वांचल समाज इन्हें क्यों वोट दे। पूर्वांचल समाज का तिरस्कार और अपमान करते हैं। बीजेपी के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए अऱविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता चला है कि इनका एक ही लाइन का संकल्प पत्र है। जो जो काम दिल्ली में केजरीवाल कर रहा है हम भी वही करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Gurugram Hit-and-Run मामले की जांच के लिए SIT गठित, दोनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

DUSU Election 2024: पहले चरण में 36 फीसदी मतदान, शनिवार को होगी मतगणना

NIA के 7 मामलों में Jagtar Singh Johal को राहत, High Court ने 8 साल बाद दी जमानत

MEA Press Briefing: America, Pakistan, Bangladesh, Saudi Arabia, Maldives, Yemen और Bhutan संबंधी मुद्दों पर भारत सरकार ने दी बड़ी जानकारी