व्हाट्सअप के ये नए फीचर हैं कमाल के, PiP मोड़ के अलावा एक साथ भेज सकेंगे 100 मीडिया फाइल

By विंध्यवासिनी सिंह | Apr 01, 2023

आपको बता दें कि दुनिया के सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने  पिक्चर इन पिक्चर अर्थात वीआईपी मोड का नया फीचर जोड़ा है। यूं तो यह सिर्फ आईफोन यूजर्स के द्वारा इस्तेमाल हो सकेगा अर्थात अगर आप कोई दूसरा एप ब्राउजर कर रहे हैं या दूसरी सर्विस यूज कर रहे हैं तो भी आप वीडियो कॉल जारी रख सकते हैं। 

इसका सबसे बड़ा फायदा वीडियो कॉन्फ्रेंस को आसान बनाने में हो सकता है क्योंकि पीआईपी फीचर अकेले और ग्रुप वीडियो कॉल दोनों के लिए उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में यूजर्स के लिए कई लोगों के साथ बातचीत करना वास्तव में आसान बन जाता है, खासकर जब बिजनेस की बात की जाए तो उनके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करना और साथ में कोई अन्य काम करना यह एक बड़ी सुविधाजनक स्थिति होगी।

इसे भी पढ़ें: एंड्रॉइड को टक्कर देने वाले स्वदेशी मोबाइल आपरेटिंग सिस्टम BharOS के बारे में जानें सब कुछ

आपको बता दें कि व्हाट्सएप का यह पिक्चर इन पिक्चर मॉड आईफोन में Siri और Apple के डू नॉट डिस्टर्ब मॉड के साथ भी आसानी से कार्य करता है। हालांकि यह आईफोन के लेटेस्ट वर्जन के साथ ही कार्य करता है और अगर आपके पास यह नहीं है तो आप एप स्टोर से डाउनलोड या अपडेट कर सकते हैं। 

इसके अलावा भी अगर कुछ अपडेट की बात की जाए तो अब आईफोन के यूजर्स भी एंड्रॉयड यूजर्स की तरह कोई भी डॉक्यूमेंट कैप्शन के साथ भेज सकते हैं, अर्थात अगर कोई डॉक्यूमेंट आप व्हाट्सएप पर शेयर करना चाहते हैं और आप आईफोन यूजर है तो कंपनी ग्रुप के लिए बड़े सब्जेक्ट ऑफ डिस्क्रिप्शन लिखने का ऑप्शन दे रही है। आईफोन यूजर्स अब 30 की जगह 100 मीडिया फाइल्स आसानी से शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स व्हाट्सएप में अपना कस्टमाइज अवतार भी क्रिएट कर सकते हैं

जाहिर तौर पर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म में सबसे आगे बने रहने के लिए व्हाट्सएप दिन पर दिन अपने नए फीचर्स अपडेट कर रहा है और यही वह कारण है कि मार्केट में उसे टक्कर देने के लिए अभी कोई भी दूसरी कंपनी हिम्मत नहीं जुटा पाई है।

- विंध्यवासिनी सिंह

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra