WhatsApp ने भारत में सिर्फ एक महीने में बैन किए 80 लाख अकाउंट, जानें कारण

By Kusum | Feb 21, 2025

भारत के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने सिर्फ एक महीने में 8.4 मिलियन से ज्यादा अकाउंट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बैन कर दिया है। फ्रॉड एक्टिविटी के मामले में प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल के जवाब में मेटा की ओर से ये कदम उठाया गया है। कंपनी के अनुसार, इन अकाउंट पर बैन लगाने का फैसला स्कैम और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट्स के बाद लिया गया, जिससे कई यूजर्स ने इस प्रकार की फ्रॉड एक्टिविटी की रिपोर्ट की। 

मेटा की रिपोर्ट से पता चला कि बैन 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच  लगाए गए। कुल बैन गए अकाउंट में से 1.66 मिलियन को गंभीर उल्लंघनों के चलते ब्लॉक कर दिया गया, जबकि बाकि अकाउंट को जांच में संदिग्ध पाए जाने के बाद बैन कर दिया गया। खासतौर पर मॉनिटर करने के दौरान 1.6 मिलियन से ज्यादा अकाउंट को बिना किसी यूजर्स की शिकायत पर बैन कर दिया गया था, क्योंकि उनका गलत इस्तेमाल किया गया था। 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट