व्हाट्सएप ग्राहकों को बातचीत बैकअप के लिये एंड-टू-एंड कूटलेखन का विकल्प देगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

नयी दिल्ली । व्हाट्सएप ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने उपयोगकर्ताओं को एंड-टू-एंड कूटलेखन के तहत बातचीत काबैकअप रखने की सुविधा देगा। इस कदम से केवल उपयोगकर्ता ही अपनी बातचीत के रिकार्ड को देख सकेंगे और किसी तीसरे की वहां तकपहुंच नहीं होगी। एंड-टू-एंड कूटलेखन से दरअसल यह सुनिश्चित किया जाता है कि संदेश और कॉल सिर्फ़ बात करने वालों के बीच में रहे और कोई भी अन्य पक्ष उन्हें पढ़, सुन और देख न पाए।

इसे भी पढ़ें: लोहे के धारदार टुकड़े से हमला कर व्यक्ति की हत्या, दो नाबालिग पकड़े गए

यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि वर्तमान में व्हाट्सएप एनरोइड मोबााइल फोन में बैकअप रखने के लिए गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करता है और बैकअप एंड-टू-एंड कूटलेखन भी नहीं होते है, जिससे कोई दूसरा इन्हें हासिल कर सकता है। इस चुनौती को हल करने के लिए व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो बैकअप को एंड-टू-एंड कूटलेखन कर देगा।

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने शुक्रवार को कहा कि व्हाट्सएप में गोपनीयता और सुरक्षा की एक और परत जोड़ी जा रही है, जिसमें बैकअप के लिए एंड-टू-एंड कूटलेखन विकल्प है, जिसे लोग गूगल ड्राइव या आईक्लाउड में जमा करना चुनते हैं।

प्रमुख खबरें

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

भारत ने ट्रक पर लादी क्रूज मिसाइल, बटन दबाते ही जो हुआ...