सीसीआई ने अदालत से कहा, व्हॉट्सएप ने निजता नीति को वापस नहीं लिया, जांच जारी रखी जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

नयी दिल्ली| भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा व्हॉट्सएप की अद्यतन निजता नीति 2021 को वापस नहीं लिया गया है लिहाजा इसकी जांच जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अगुआई वाली पीठ के समक्ष सीसीआई ने अपनी यह दलील पेश करते हुए जांच जारी रखने की मांग की। पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

व्हॉट्सएप की अद्यतन निजता नीति 2021 की जांच शुरू करने के सीसीआई के आदेश पर रोक लगाने से एकल पीठ के इनकार के बाद व्हॉट्सएप एलएलपी और फेसबुक इंक ने पीठ के समक्ष अपील दायर की हुई है।

सीसीआई ने गत वर्ष जनवरी में अपने स्तर पर व्हॉट्सएप की निजता नीति की पड़ताल करने का फैसला किया था। उसने यह कदम इस बारे में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट के आधार पर उठाया था।

व्हॉट्सएप की तरफ से इस जांच पर रोक लगाने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई लेकिन एकल पीठ ने ऐसा करने से मना कर दिया था।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट