IT नियमों पर HC पहुंचा WhatsApp, सरकार ने कहा- निजता के अधिकार का सम्मान, गंभीर मामलों में देनी होगी जानकारी

By अभिनय आकाश | May 26, 2021

व्हॉट्सएप ने भारत सरकार के सोशम मीडिया गाइडलाइन के खिलाफ हाई कोर्ट का रूख किया है। व्हॉट्सएप की तरफ से कहा गया था कि उसकी ओर से किसी मैसेज को ट्रेस नहीं किया जा सकता है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जरूरत पड़ने पर व्हॉट्सएप को मैसेज का ओरिजिन की जानकारी देनी होगी। यानी मैसेज ट्रेस करना होगा। लेकिन व्हॉट्सएप की तरफ से मैसेज ट्रेस करने से साफ इनकार कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया संबंधी नियम सरकार के ‘उत्तर कोरियाई रवैये’ को दिखाते हैं : कांग्रेस

सरकार की तरफ से ताजा बयान जारी करते हुए कहा गया किनए डिजिटल नियम के तहत व्हॉट्सएप को किन्हीं चिन्हित संदेशों के मूल स्रोत की जानकारी देने को कहना निजता का उल्लंघन नहीं। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कंपनी द्वारा उठाई गई चिंता पर कहा कि नए डिजिटल नियमों से व्हॉट्सएप का सामान्य कामकाज प्रभावित नहीं होगा।सरकार ने उसके नये नियमों को लेकर जताई गई चिंता पर कहा:ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा में सोशल मीडिया कंपनियों को उनमें कानूनी तौर पर हस्तक्षेप की अनुमति देनी होती है। 

प्रमुख खबरें

Dhurandhar: The Revenge का महाधमाका! पेड प्रीमियर में 52 करोड़ की कमाई के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

मेरे 4.5 Lakhs दो! चिल्लाते हुए BJP दफ्तर पहुंची महिला, नेता पर बरसाए थप्पड़, Video Viral.

Chaitra Navratri 2026: माता दुर्गा को समर्पित 9 दिन बेहद कल्याणकारी

Chaitra Navratri 2026: आज से भक्ति का महापर्व शुरू, जानें कलश स्थापना का Golden Time