नए वॉइस मोड फीचर पर काम कर रहा है Meta AI, अब WhatsApp पर आसानी से हो पाएगी चैट

By Kusum | Sep 04, 2024

WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए मेटा एआई चैटबॉट को लेकर एक नए वॉइस मोड फीचर पर काम कर रहा है। ये फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पेश किया जा रहा है। दरअसल, वॉट्सऐप के हर अपडेट को लेकर जानकारी देने वाली वेबसाइट WABetaInfo की ओर से इस नए फीचर के बारे में बताया गया है। 

बिना टाइपिंग कर सकेंगे बात

WABetaInfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप के नए फीचर के साथ यूजर्स एआई चैटबॉट के साथ अपनी आवाज को इस्तेमाल कर टू-वे कन्वर्सेशन कर पाएंगे। 

वहीं इस रिपोर्ट में कंपनी ने मेटा एआई वॉइस मोड को लेकर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। मेटा एआई बटन पर लॉन्ग प्रेस करने के साथ इस फीचर को एक्सेस किया जा सकेगा। Meta AI बटन नए चैट आइकन के ऊपर लोकेट किया जाएगा। इसके साथ ही यूजर हैंड-फ्री मोड को भी एक्टिवेट कर सकते हैं। 

हैंडफ्री मोड को टेक्स्ट फिल्ड के साथ नजर आने वाले वेवफॉर्म आइकन पर टैप कर एक्टिव किया जा सकेगा। एक बॉटम शीट के साथ यूजर्स मेटा एआई वॉइस मोड के सारे कंट्रोल ऑप्शन स्पीकर, म्यूट, डिसकनेक्ट देख पाएंगे। 

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया