WhatsApp का नया Parental Control, अब माता-पिता की निगरानी में रहेंगे बच्चों के Accounts

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 13, 2026

दरअसल, WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo की हालिए रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए Secondary Accounts नाम का नया सिस्टम तैयार कर रहा है। आपको बता दें कि, ये फीचर फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है और Android बीटा वर्जन में अलग-अलग रीजन में दिखाई दे सकता है।

समझिए क्या Secondary Account?

साधारण शब्दों में बताए तो Secondary Account खासतौर पर बच्चों और किशोरों के लिए डिजाइन किए जाएंगे। इन खास अकाउंट्स को एक Primary Account से कनेक्ट कर दिया जाएगा, जो कि माता-पिता या अभिभावक का हो सकता है। दोनों अकाउंट्स को एक खास तरह के लिंक के जरिए जोड़ा जाएगा।

पेरेंट्स को मिलेंगे ये कंट्रोल

रिपोर्ट के अनुसार, पैरेंट अकाउंट से बच्चे के अकाउंट की कई गोपनीयता सेटिंग्स को नियंत्रित किया जा सकेगा। प्राइमरी अकाउंट के जरिए यह तय किया जा सकेगा कि बच्चे की प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन और “Aboutजानकारी कौन देख सकता है। इसके अलावा, रीड रिसीट्स यानी ब्लू टिक को ऑन या ऑफ करने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

इसके अतिरिक्त, कौन बच्चे को ग्रुप में ऐड कर सकता है इसका कंट्रोल भी पेरेंट्स के पास होगा। हालांकि, पेरेंट्स को बच्चे की एक्टिविटी से जुड़े कुछ अपडेट तो मिलेंगे, लेकिन चैट लिस्ट, कॉल लॉग, मैसेज या कॉल की चैट्स नहीं नजर आएगी।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में