फेक न्यूज को रोकने के लिए WhatsApp ने उठाया ये बड़ा कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

दुनिया भर के देश कोरोना वायरस के संकट से झूझ रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर WhatsApp पर कई फर्जी खबरें फैलाई जा रही है। फर्जी और गलत खबरों के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने के लिए व्हाट्सऐप ने एक बड़ा कदम उठाया है। व्हाट्सऐप ने मैसेज फॉरवर्ड करने के नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। व्हाट्सएप यूजर्स अब किसी मैसेज को एक बार में ही सिर्फ एक ही यूजर को फॉरवर्ड कर सकेंगे। इससे पहले किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड करने की सुविधा थी, हालाकि यह फीचर एक अपडेट के बाद ही एक्टिव होगा।

इसे भी पढ़ें: WhatsApp पर आया डार्क मोड, अब हर कोई कर सकेगा इस्तेमाल

एक तरफ जहां लॉकडाउन के समय व्हाट्सऐप लोगों को एक दूसरे से जोड़ने में अहम रोल निभा रहा है। तो वहीं दूसरी और यहां पर सबसे ज्यादा फर्जी खबरें प्रसारित की जा रही हैं। ऐसे में व्हाट्सऐप ने कड़ा कदम उठाते हुए फॉरवर्ड मैसेज के लिए सीमा तय की है। कंपनी ने कहा, 'गलत जानकारी को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। यह फॉरवर्ड मैसेज पर लगाई गई लेटेस्ट लिमिट है।' 

याद दिला दें कि व्हाट्सऐप ने पिछले साल अगस्त में उन मैसेज की पहचान करने के लिए “Frequently Forwarded” पेश किया था। ताकि उन मैसेज की पहचान हो सके जिसे बार-बार फॉरवर्ड किया जा रहा है। 

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि यूज़र्स एक से ज्यादा लोगों को फॉरवर्ड मैसेज बिल्कुल भी नहीं भेज पाएंगे। वह अभी भी मैसेज को कॉपी करके और चैट बॉक्स में पेस्ट करके मैसेज भेज सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: यूजर्स ध्यान दें- इन स्मार्टफोन पर अब सपोर्ट नहीं करेगा WhatsApp

हाल ही कि एक रिपोर्ट से जानकारी मिली कि कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से व्हाट्सऐप फॉरवर्ड मैसेज में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बता दें कि इससे पहले फेसबुक ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए इस तरह का फैसला लिया है। इसके अलावा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर भी फर्जी खबरों को रोकने के लिए फिल्टर कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन