WhatsApp पर PF Balance और Passbook चेक करना हुआ आसान, EPFO ने शुरू की नई सर्विस

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 02, 2026

हाल ही में EPFO ने अपने करोड़ो सब्सक्राइबर्स के लिए एक बेहतरीन सुविधा शुरु की है। अब एम्प्लाइज अपना प्रोविडेंट फंड यानी PF बैलेंस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही पासबुक की डिटेल्स भी आसानी से हासिल करते हैं।

WhatsApp पर कैसे चेक करें PF बैलेंस?

बता दें कि,  EPFO की इस सुविधा का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको अपने WhatsApp अकाउंट में जाना होगा और वहां उसी मोबाइल नंबर से EPFO के नंबर एक मैसेज करना होगा। जानें PF बैलेंस चेक करने के आसान तरीके स्टेप बाय स्टेप-

- इसके लिए आप अपने मोबाइल में WhatsApp ओपन करें।

- फिर सर्च में EPFO का WhatsApp नंबर +91 8796441800 एंटर करें।

- अब EPFO के वेरिफाइड अकाउंट को ओपन करके मैसेज करें।

- इस नंबर पर  ‘Hi’ मैसेज लिखकर मैसेज सेंड कर दें।

- फिर स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करें।

- अब PF बैलेंस, पासबुक डिटेल्स और हाल के ट्रांजैक्शन जैसी सर्विस सेलेक्ट कर लें।

- फिर अपनी जरुरत के हिसाब से सर्विस सिलेक्ट करके डिटेल्स ले सकते हैं।

WhatsApp पर कौन कौन सुविधाएं मिलेंगी?

- PF बैलेंस: इस पर कर्मचारी अपने PF अकाउंट में बैलेंस की डिटेल्स देख सकते हैं।

- EPF पासबुक: एंप्लॉय अपने अकाउंट में जमा होने वाले PF कंट्रीब्यूशन और पासबुक की डिटेल्स जरुर चेक करें।

- पिछले 5 ट्रांजैक्शन: यही से आप PF अकाउंट में हुए आखिर 5 ट्रांजैक्शन की डिटेल्स देख सकते हैं।

- PMVBRY असिस्टेंस: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार स्कीम से संबंधित एलिजिबिलिटी और जरुरी प्रक्रिया को लेकर पर्सनलाइज्ड गाइडेंस भी मिलेगी।

प्रमुख खबरें

पाँच राज्यों में बड़ा उलटफेर: वोटर्स की नाराजगी से ट्रंप को झटका, सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़त

ठाणे में ATS अधिकारी बनकर सामाजिक कार्यकर्ता से 2.5 लाख की ठगी, केस दर्ज

ईरान को खत्म करने का प्लान! ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट बातचीत से हड़कंप

Adoor Police Station घटना में पुलिस की कोई चूक नहीं: Ramesh Chennithala