By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2021
नयी दिल्ली। व्हाट्सऐप के हजारों उपयोगकर्ताओं को शुक्रवार रात को कुछ समय के लिए दिक्कत हुई क्योंकि उन्होंने इस मंच के माध्यम से संदेश भेजने और प्राप्त करने में कथित तौर पर परेशानी आने की शिकायत की। हालांकि, सेवाएं जल्द ही बहाल हो गई।
स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक उपयोगकर्ताओं ने दिक्कत होने की शिकायत की। हालांकि कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। ट्विटर पर ‘व्हाटसऐपडाउन’ ट्रेंड कर रहा था, हालांकि कुछ समय बाद सेवाएं सामान्य हो गईं।