WhatsApp का बड़ा Update: Group Admin को मिली नई पावर, शेयर होगी Recent Chat History

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 20, 2026

मेटा स्वामित्व WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता है। इस बार WhatsApp ने ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि, इस फीचर की मदद से  ग्रुप में नए ज्वॉइन करने वाले मेंबर को पुरानी चैट देखना आसान कर दिया है। फीचर ग्रुप के एडमिन और मेंबर्स नए जुड़ने वाले यूजर के साथ पिछली कुछ चैट्स शेयर करने का ऑप्शन देता है।

कैसे काम करता है यह नया फीचर

आप जब भी किसी नए ग्रुप में एड किया जाएगा, तो एडमिन और ग्रुप मेंबर्स को शेयर रिसेंट मैसेज का ऑप्शन दिखाई देगा। 

 

इस सुविधा के माध्यम से उपयोगकर्ता 25, 50, 75 या 100 तक संदेश साझा कर सकेंगे। यह फीचर केवल हाल ही के संदेशों को शेयर करने की अनुमति देगा। हालांकि, पूरी चैट हिस्ट्री को शेयर करने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। 

आपको बता दें कि, कंपनी ने इस फीचर को क्लीयर और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए डिजाइन किया है।  शेयर किए गए चैट ग्रुप में अलग से दिखाई देंगी। इसमें चैट की टाइम और भेजने का वाले का नाम भी दिखेगा। चैट मैसेज शेयर करने का सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन मिलेगा, जिससे सभी यूजर्स इसे देख सकते हैं। 

एडमिन के पास स्पेशल पावर

यह सुविधा अपने-आप सक्रिय नहीं होती है। जब भी कोई नया सदस्य समूह में जुड़ता है, तो इस फीचर का उपयोग अलग से मैन्युअली करना पड़ेगा। ग्रुप एडमिन के पास यह अधिकार होगा कि वे इस सुविधा को सभी सदस्यों के लिए बंद कर सकें। हालांकि, एडमिन चाहें तो किसी भी समय इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता