जब अफगानिस्तान के कप्तान बोले- भाई, जल्दी पूछ लो 5 मिनट में मेरी अंग्रेजी खत्म हो जाएगी

By अंकित सिंह | Oct 28, 2021

खिलाड़ियों के लिए हर सवाल का जवाब अंग्रेजी में दे पाना सबसे मुश्किल काम है। ताजा उदाहरण देखें तो अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को इस स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल, टी-20 विश्वकप में एक प्री मैच प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी बैठे थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अंग्रेजी पत्रकार भी थे। अंग्रेजी पत्रकारों को देखते ही मोहम्मद नबी ने कहा कि यह तो सबसे मुश्किल काम है, कसम से। इसके बाद उन्होंने मॉडरेटर से पूछते हुए कहा कि अब कितने सवाल करते हैं। मॉडरेटर से जवाब मिलने पर मोहम्मद नबी ने यह भी कहा कि अब 5 मिनट में मेरे इंग्लिश खत्म हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: विदेशी नहीं बल्कि भारतीय होगा टीम इंडिया का नया कोच, रेस में यह तीन खिलाड़ी सबसे आगे

उम्मीद है आगे भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखेंगे: नबी

अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत का श्रेय अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों तथा स्पिनरों को दिया और उम्मीद जतायी कि आगे भी उनकी टीम ऐसा प्रदर्शन जारी रखेगी। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 190 रन बनाये और फिर मुजीब उर रहमान के पांच और राशिद खान के चार विकेट की मदद से स्कॉटलैंड को 10.2 ओवर में 60 रन पर समेट दिया। नबी ने मैच के बाद कहा कि यह हमारी रणनीति थी। पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाना। हमारे सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दिलायी और फिर रहमनुल्लाह गुरबाज और नजीबुल्लाह जादरान ने अच्छी तरह से स्ट्राइक रोटेट की।

 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट