जब ड्रग्स केस में सलाखों के पीछे थे आर्यन, राहुल गांधी ने लिखी थी शाहरुख खान को चिट्ठी

By अभिनय आकाश | Nov 03, 2021

मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस में जब बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी तो उस वक्त तमाम फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने उनके समर्थन में उतर आए थे। लेकिन इन सब के बीच जो बड़ी खबर सामने आई है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शाहरुख खान को सपोर्ट किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 अक्टूबर को शाहरुख खान को एक पत्र लिखकर कहा था कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

कठिन समय में देश आपके साथ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शाहरुख खान को ऐसे समय में पत्र लिखा था जब अभिनेता अपने बेटे को जेल से बाहर निकालने के लिए संघर्ष कर रहे थे। पत्र में राहुल ने शाहरुख को प्रोत्साहित किया और कथित तौर पर लिखा कि देश इस कठिन समय में उनके साथ है। वायनाड के सांसद का पत्र एनसीबी द्वारा आर्यन खान को ड्रग केस मामले में हिरासत में लेने के बाद लिखा गया था। 

इसे भी पढ़ें: नतीजे आने के बाद TMC ने कांग्रेस को दी नसीहत, कहा- नजरिया बदलना पड़ेगा, भाजपा को हराना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य

गौरतलब है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते आर्यन खान को 29 दिन की लंबी अवधि के बाद राहत देते हुए जमानत दे दी। जिसके बाद आखिरकार 29 दिनों के बाद आर्यन मुंबई की आर्थर रोड सेंट्रल जेल (ARCJ) से बाहर आए। 2 अक्टूबर को जब एनसीबी ने क्रूज पर छापा मारा तो आर्यन के दोस्त अरबाज और मुनमुन को भी हिरासत में ले लिया गया था। सत्र अदालत ने दो बार आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। तीसरे प्रयास में आर्यन खान के वकील उन्हें जमानत दिलाने में सफल रहे। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: UGC नियमों की समीक्षा, शेयर बाजार में तेजी और रोनाल्डो का संन्यास