Biden ने दी जेलेंस्की को खुली छूट तो रूस ने धमका दिया, यूक्रेन छोड़ परमिशन देने वाले को ही...

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2024

रूस यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला ले लिया है। खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 19 जनवरी 2025 को पूरा होने वाले कार्यकाल से पहले ही यूक्रेन को रूस पर अटैक के लिए मिसाइल के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। अमेरिका के इस फैसले से रूस भड़क उठा है। रूस ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके क्षेत्र के अंदर पश्चिमी हथियार दागे गए तो यूक्रेन को नहीं बल्कि इसकी अनुमति देने वाले देशों को निशाना बनाया जाएगा। रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की तरफ से कहा गया है। क्रेमलिन ने कहा कि अगर पश्चिमी हथियार रूस के अंदर तक दागे गए तो यूक्रेन नहीं बल्कि उन देशों को निशाना बनाया जाएगा। जिन्होंने इसकी इजाजत दी है। रूस ने कहा कि अमेरिका का निवर्तमान प्रशासन आग में घी डालना चाहता है और यूक्रेन में संघर्ष को बढ़ाना चाहता है। 

इसे भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर 120 मिसाइलों और 90 ड्रोन से हमला किया

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मौजूदा राष्ट्रपति बाइडन का कार्यकाल खत्म होने वाला है और राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप पहले ही यूक्रेन को दिये जाने वाले अमेरिकी समर्थन को सीमित करने तथा युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने की बात कह चुके हैं। सूत्र के अनुसार, यूक्रेन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले के फैसले के समर्थन में उत्तर कोरिया ने हजारों सैनिकों को रूस भेजने का फैसला किया है, जिसके जवाब में संभवत: इन मिसाइलों का इस्तेमाल का निर्णय लिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश