Bilwal की हुई बेइज्जती तो इमरान ने उगला जहर, कहा- भारत यात्रा का क्या फायदा हुआ?

By अभिनय आकाश | May 08, 2023

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस सप्ताह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आने के लिए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की आलोचना की। लाहौर में एक रैली में इमरान खान ने पूछा कि भुट्टो की भारत यात्रा से क्या फायदा हुआ। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान को अपमानित किया गया। इमरान की ये टिप्पणी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा एससीओ बैठक में अपने संबोधन में भुट्टो जरदारी के खिलाफ एक आक्रामक हमले के बाद आई है। जयशंकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान का विरोध करते हुए कहा था कि आतंकवाद को राजनयिक पॉइंट-स्कोरिंग के हथियार के रूप में प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

इस पर इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री को इस कूटनीतिक रूप से जोखिम भरी यात्रा पर जाने से पहले लागत-लाभ अनुपात की गणना करनी चाहिए थी। हालांकि, भारत में एक मीडिया चैनल को दिए साक्षात्कार में बिलावल भुट्टो ने अपनी यात्रा को सफल करार दिया था। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है