Women Health: पीरियड से पहले Brown Spotting कब Normal है और कब Infection का संकेत

By अनन्या मिश्रा | May 28, 2026

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि पीरियड्स की डेट करीब होने के बाद आपको अचानक से स्पॉटिंग का एहसास होता है। चेक करने के पैंटी में लाल ब्लड की जगह डार्क ब्राउन या लगभग काले रंग के धब्बे नजर आते हैं। खून का ऐसा रंग देखकर अक्सर मन में तरह-तरह के ख्याल आने लगते हैं। जैसे क्या इंफेक्शन है, क्या पीरिय़ड्स नॉर्मल नहीं है या कोई गंभीर बीमारी तो नहीं हो गई है। डार्क ब्राउन धब्बे देखकर हर महिला ने कभी न कभी यह सवाल खुद से जरूर किए होंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: पैरों के भयंकर दर्द-सूजन का रामबाण इलाज, ये Smart Massager देगा मिनटों में आराम

मेडिकल भाषा में समझें तो यह आपका पुराना खून होता है। जब यह खून यूट्रेस से निकलकर बॉडी से बाहर आने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है, तो यह हवा या ऑक्सीजन के संपर्क में आता है और इसका रंग चेंज हो जाता है। पीरियड्स की शुरूआत और आखिर में ब्लड फ्लो धीमा होता है, जिस कारण ऐसा रंग दिखना लाजमी है।

लाइफस्टाइल का असर

सिर्फ खून के पुराने होने से नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का भी मेंस्ट्रुअल साइकिल पर असर पड़ता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत ज्यादा तनाव, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का इस्तेमाल, शरीर में तेजी से बदलते हार्मोन, या PCOS/PCOD जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां भी पीरियड्स के रंग और फ्लो को बदल सकती है।

जानें कब जाएं डॉक्टर के पास

वैसे तो यह शरीर की नेचुरल सफाई का एक हिस्सा है और इससे डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन शरीर के कुछ संकेतों को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर आपको भूरे रंग के खून के साथ नीचे बताई जाने वाली कोई समस्या हो, तो आपको बिना किसी देरी के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अजीब बदबू आना

अगर डिस्चार्ज से अजीब सी दुर्गंध या फिर तेज बदबू आ रही है, तो य़ह वजाइनल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।

दर्द और जलन होना

प्राइवेट पार्ट में जलन महसूस होना, तेज खुजली या पेट के निचले हिस्से में ज्यादा दर्द होना।

अचानक बदलाव होना

अचानक पीरियड रूटीन में बदलाव आना, बहुत अनियमितत होना या फिर महीने के बीच में बार-बार धब्बे दिखना।

प्रमुख खबरें

Sambhal Violence: Supreme Court से NSA रद्द होने के बाद मुरादाबाद जेल से रिहा हुआ अफरोज

Chandauli में जापानी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी Call Center पर छापा, 5 गिरफ्तार

काफिले के लिए एम्बुलेंस रुकने पर Himanta Biswa Sarma ने मांगी माफी, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

IIT Bombay छात्र Sahil Wakode की मौत पर अनशन जारी, माता-पिता ने की प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग