मुर्शिदाबाद के अशांत इलाकों का कब दौरा करेंगी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी? सामने आया बड़ा अपडेट

By अंकित सिंह | Apr 22, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि वह मई के पहले सप्ताह में हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले का दौरा करेंगी। उन्होंने एक सरकारी कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मैं मई के पहले सप्ताह में मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों का दौरा करूंगी। वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में मुर्शिदाबाद में हिंसा हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग अपने घरों से भाग गए। पिछले सप्ताह, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ममता के न जाने के अनुरोध को नज़रअंदाज़ करते हुए मुर्शिदाबाद का दौरा किया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य के मुर्हिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर तीखा हमला किया और उन पर धर्मनिरपेक्षता की आड़ में तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। मंगलवार को धामी ने कहा कि बंगाल में जिस तरह के मुद्दे हो रहे हैं, उससे पूरा देश आंदोलित है। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर ममता बनर्जी जिस तरह की तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, वह हमें 1947-48 की याद दिलाती है। 

इसे भी पढ़ें: 'जल्द ही लोग ममता सरकार को उखाड़ फेंकेंगे...', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बंगाला CM पर आग-बबूला हुए धामी

एक चैनल से बात करते हुए धामी ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि वे भूल गए हैं कि आज का भारत 1947 का भारत नहीं है। जल्द ही लोग ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकेंगे। सोमवार को ओडिशा पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को झारसुगुड़ा में उनके ठिकाने से पकड़ा गया। अधिकारी ने कहा, "छह लोगों को झारसुगुड़ा में उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया है। वे मुर्शिदाबाद के जंगीपुर पुलिस जिले के समसेरगंज के जाफराबाद और बेतबोना गांवों में आगजनी और दंगे के मामलों में शामिल थे और घटना के बाद ओडिशा भाग गए थे।" 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार