Kargil Vijay Diwas: मियां साहब, शांति के महान समर्थक होने का करते हैं दावा, जब अटल जी के लिए दिलीप कुमार ने लगाई पाकिस्तानी पीएम की क्लास

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2023

26 जुलाई, यही वह तारीख है जिसे भारत अपनी 'विजय' और पाकिस्तान अपनी 'पराजय' के लिए कभी भूल नहीं पाएगा। कारगिल युद्ध शुरू होने के बाद पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से इस धोखे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। पाक के पूर्व फॉरेन मिनिस्टर खुर्शीद कसूरी की किताब 'नाइदर अ हॉक नॉर अ डव' में लिखा है- एक बार जब जंग को खत्म करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को फोन किया था और उनकी बात एक्टर दिलीप कुमार से करवाई थी। नवाज दिलीप कुमार की आवाज सुनकर चौंक गए थे।

इसे भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas 2023: 1999 में कैसे बनाई गई कारगिल युद्ध की योजना? क्या है हिन्दुस्तान के शूरवीरों की 'विजय गाथा'

भारतीय मुस्लिम बहुत असुरक्षित हो जाते हैं

पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित दिलीप ने शरीफ से कहा कि एक भारतीय मुस्लिम के रूप में मैं आपको बता दूं कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति में भारतीय मुस्लिम बहुत असुरक्षित हो जाते हैं और उन्हें अपना घर छोड़ना भी मुश्किल हो जाता है। कृपया इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ करें। गौरतलब है कि दिलीप कुमार भी साल 1997 में अटल जी के साथ बस से लाहौर गए थे। इसी साल पाकिस्तान ने दिलीप को अपने सर्वोच्च सम्मान 'निशान ए इम्तियाज' से भी सम्मानित किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा