Donald Trump ने India पर 25 प्रतिशत Tariff ठोका तो पलटवार में Modi ने लगा दिया जबरदस्त चौका

By नीरज कुमार दुबे | Aug 02, 2025

अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा करते हुए शुल्कों की एक विस्तृत सूची जारी की है जो वाशिंगटन दुनिया भर के देशों से निर्यात पर लगा रहा है। हम आपको बता दें कि ‘पारस्परिक टैरिफ दरों में अधिक संशोधन’ शीर्षक वाले एक शासकीय आदेश में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के लगभग 70 देशों के लिए शुल्क दरों की घोषणा की है। सूची के अनुसार, भारत पर 25 प्रतिशत ‘‘पारस्परिक शुल्क’’ लगाया गया है। शुल्क लागू करने की अंतिम तिथि एक अगस्त थी लेकिन नए शुल्क सात अगस्त से प्रभाव में आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Modi-Putin से कितना डरते हैं ट्रंप! इस महिला ने खोल दिया राज

ट्रंप ने आदेश में कहा कि कुछ व्यापारिक साझेदार ऐसे भी हैं जो अमेरिका के साथ बातचीत करने में विफल रहे हैं या आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर अमेरिका के साथ तालमेल के लिए पर्याप्त कदम उठाने में विफल रहे हैं।

उधर, ट्रंप के आदेश पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज दुनिया की अर्थव्यवस्था कई आशंकाओं से गुजर रही है, अस्थिरता का माहौल है। ऐसे में दुनिया के देश अपने-अपने हितों पर फोकस कर रहे हैं, भारत को भी अपने आर्थिक हितों को लेकर सजग रहना ही है।'' प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

हम आपको बता दें कि अमेरिका की ओर से जारी सूची में शुल्क दर 10 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक है, जिसमें जापान पर (15 प्रतिशत), लाओस और म्यांमा पर (प्रत्येक पर 40 प्रतिशत), पाकिस्तान पर (19 प्रतिशत), श्रीलंका पर (20 प्रतिशत) और ब्रिटेन पर (10 प्रतिशत) शुल्क लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज