Bhagwan Ke Sanket: घर में भगवान का वास होने पर मिलने लगते हैं ऐसे संकेत, खुद चलकर आती है धन-संपदा

By अनन्या मिश्रा | May 21, 2025

घर पर हम सभी भगवान की पूजा करते हैं, लेकिन हर किसी के घऱ में भगवान साक्षात वास नहीं करते हैं। इसके पीछे की वजह है कि व्यक्ति द्वारा किस भाव से भगवान की पूजा हो रही है। वहीं पूजा के बाद व्यक्ति का आचरण व कर्म कैसा है। जो लोग बिना किसी छल-कपट और पूर्ण हृदय से भगवान की पूजा करते हैं, उनके घर पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है। वहीं जो लोग भगवान की पूजा नहीं कर पाते हैं, लेकिन धर्म के अनुसार आचरण करते हैं। जैसे सभी के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और सकारात्मक व पुण्य कार्य करते हैं। ऐसे लोगों से भगवान प्रसन्न रहते हैं और उनके घर में निवास करते हैं।


हालांकि यह समझ पाना इतना आसान नहीं है कि भगवान आपके घर में उपस्थित हैं। लेकिन इसको समझाने में प्रकृति आपकी सहायता करती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए पता चलता है कि भगवान आपके घर में विराजमान हैं।

इसे भी पढ़ें: Astro Tips For Happy Married Life: वैवाहिक जीवन में मिठास लाने के लिए आजमाएं ये ज्योतिष उपाय, खत्म होगी कलह


घर में भगवान का वास होने पर मिलते हैं ऐसे संकेत

यदि आपके घर में साक्षात भगवान का वास होता है, तो उनके द्वारा उत्पन्न कोई दिव्य ऊर्जा घर में स्थापित हो। तो ऐसी स्थिति में घर के मंदिर से अचानक सुगंध आने लगती है। घर में इत्र नहीं छिड़का होगा और कोई पुष्प भी नहीं रखा होगा। लेकिन उसके बाद भी सुगंध का आभास होगा।


घर में भगवान का वास होता है, तो घर से निकलने के दौरान अचानक आपको नीलकंठ पक्षी के दर्शन होते हैं। हालांकि एक दिन संयोग से इस पक्षी के दर्शन हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको लगातार सुबह के समय नीलकंठ पक्षी दिखता है, तो यह शुभ और दैवीय कृपा मानी जाती है।


घर में भगवान का साक्षात वास होने पर भगवान स्वयं आपको इसका आभास कराते हैं। भगवान आपके स्वप्न में आएंगे। वहीं आपको इस बात का संकेत देंगे कि उनकी कृपा आप पर आपके घर-परिवार पर बनी हुई है। वहीं आपको स्वप्न में भी मंदिर दर्शन हो सकते हैं।


घर में भगवान का वास होगा तो जब आप पूजा कर रहे होंगे तो पूजा के दौरान कोई पक्षी आपके पास आकर बैठ जाएगा। या फिर पूजा के समय आपके द्वार पर भिक्षु आ सकता है। ऐसे में उस भिक्षु को भोजन जरूर कराएं। यह किसी अतिथि के आने का भी संकेत होता है।

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi ने UDF पर भरोसा जताने के लिए केरल की जनता को धन्यवाद दिया

Messi के 14 दिसंबर को Mumbai दौरे के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है : पुलिस

इस सर्दी में दिल्ली में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हुई: Delhi Chief Minister

Pakistan में ड्रोन के रिहायशी इलाके में गिरने से तीन बच्चों की मौत