कांग्रेस का घरेलू झगड़ा निपटा या और बढ़ा? आलाकमान ने सिद्धू को मनाया तो कैप्टन ने विधायकों-समर्थकों को लंच पर बुलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2021

पंजाब में आज पूरे दिन कांग्रेस पार्टी के कलह से लेकर सुलह की पटकथा लिखे जाने की बात होती रही। प्रियंका की मुस्कान वाली तस्वीर के साथ बगल में खड़े क्रिकेट की पिच से सियासत के मैदान तक कदमताल करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते शाम राहुल गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे कि पंजाब कांग्रेस अब सबकुछ ऑल इज वेल हो गया है। लेकिन जैसे-जैसे शाम बीता और रात ने करवट लेनी शुरू की पंजाब की सियासत भी तेजी से बदलने लगी। इधर ये कहा जा रहा है कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ आलाकमान ने सिद्धू को मना लिया है तो उधर पंजाब के कप्तान अमरिंदर सिंह ने अपने समर्थक नेताओं और विधायकों को फॉर्म हाउस पर लंच के लिए बुला लिया है। इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। मतलब साफ है कि जो भी फॉर्मूला आलाकमान के साथ सिद्धू के लिए बनाया गया होगा उस फॉर्मूले की जानकारी अब विधायकों को देने का मन कैप्टन अमरिंदर सिंह बना चुके हैं। गुरुवार को कैप्टन ने इसलिए विधायकों को लंच पर बुलाया है।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है