'मैं मुंह खोलता हूं तो सोच-समझकर बोलता हूं', आखिर राहुल ने पटियाला में क्यों कहा ऐसा

By अनुराग गुप्ता | Feb 15, 2022

पटियाला। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटियाला के राजपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मैं मुंह खोलता हूं तो सोच-समझकर बोलता हूं। मैं इस मंच से झूठे वादे नहीं करूंगा। 

उन्होंने कहा कि कोरोना के समय मैंने कहा हिंदुस्तान को भयंकर चोट लगने वाली है, लाखों लोग मरने जा रहे हैं, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर को तैयार रखो। इसका मज़ाक उड़ाया गया। उसी वक़्त प्रधानमंत्री कहते हैं थाली बजाओ। थाली बजाने के बाद कहते हैं अब मोबाइल फोन की लाइट चमकाओ और जो व्यक्ति सच बोल रहा है और पूरे देश को बता रहा है कि यहां पर जबरदस्त नुकसान होने वाला है उसे भाजपा, शिअद, आम आदमी पार्टी के लोग कहने लगे कि कोई समझ नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि तूफान आने के बाद यह लोग कहां गायब हो गए ? आम आदमी पार्टी ने कहा कि हमने मोहल्ला क्लीनिक खोला है। पहला झूठ- सबसे पहले मोहल्ला क्लीनिक शीला दीक्षित जी ने खोले थे। दूसरा झूठ- कोविड के समय मोहल्ला क्लीनिक कहां गायब हो गई थी ? ऑक्सीजन के सिलेंडर, वेंटिलेटर इत्यादि कहां थे ? पंजाब में हमने काम किया, कोरोना से लड़ाई लड़ी और झूठे वादे नहीं किए। 

इसे भी पढ़ें: दिलचस्प होगा मजीठा में सियासी संग्राम, शिअद-कांग्रेस के बीच होती रही है कांटे की टक्कर 

उन्होंने कहा कि कोरोना, नोटबंदी, जीएसटी, ड्रग्स के मामले में मैंने कहा तो मजाक उड़ाया गया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी से स्मॉल-मीडियम, छोटे व्यापारी और किसानों पर आक्रमण किया। इस आक्रमण के कारण बेरोजगारी फैल रही है, युवा हताश हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बड़ा फैसला: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा मंजूर, Pralhad Joshi बने Education Minister

छात्रों पर Pellet Gun के इस्तेमाल के लिए Amit Shah सीधे जिम्मेदार, Rahul Gandhi बोले- संसद में उठाएंगे मुद्दा

NEET Protest: Delhi Metro के सभी Entry Gate खुले, दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत

जेवर में आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का विधिविधान से हुआ भूमि पूजन, शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: विधायक धीरेंद्र सिंह