अय्यर ने जब आखिरी ओवर में छक्का लगाया तो द्रविड ने पूछा , यह क्या था बॉस?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2020

नयी दिल्ली,  श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट के अपने शुरुआती दिनों के खेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने चार दिवसीय मैच के दौरान दिन के आखिरी ओवर में जोखिम उठाकर छक्का लगया तब दिग्गज राहुल द्रविड ने उनसे पूछा कि ‘यह क्या था बॉस?’ करियर के शुरुआती दिनों में बेखौफ होकर बल्लेबाजी करने वाले अय्यर की तुलना वीरेन्द्र सहवाग से की गई, लेकिन हमेशा इसकी तारीफ नहीं होती। अय्यर ने क्रिकबज कहा, ‘‘ यह चार दिवसीय मैच था और द्रविड पहली बार मुझे खेलते हुए देख रहे थे। यह पहले दिन के खेल का आखिरी ओवर था।  मैं लगभग 30 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था। सब को लग रहा था कि मैं आराम से खेलूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ गेंदबाज ने मुझे फ्लाइटेड गेंद फेंकी और मैं आगे बढ़कर गेंद पर तेज प्रहार कर हवा में लहरा दिया और यह छक्का चला गया। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Donald Trump ने सुरक्षा कारणों से बदला विमान, Air Force One में रहे रूबियो