कब खत्म हो रहा Maha Kumbh 2025? अफवाहों को बीच प्रयागराज के जिलाधिकारी ने दी सही जानकारी

By अंकित सिंह | Feb 13, 2025

क्या महाकुंभ मेला 2025 की तारीखों को आगे बढ़ाया गया है? इस बात की चर्चा लगातार जोरों पर है। हालांकि, प्रशासन ने इसे अफवाह बताया है। प्रयागराज के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मंढाड ने कहा कि यह एक अफवाह है और महाकुंभ मेले की अंतिम तिथि 26 फरवरी होगी। मैंने पहले भी कहा है कि जब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक संस्करण नहीं आता है या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक संस्करण नहीं आता है, तब तक किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: महाकुंभ से श्रद्धालुओं को ले जा रही बस ने ट्रक को टक्कर मारी, तीन यात्रियों की मौत

योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बागपत के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, छपरौली में किसान नेता दिवंगत चौधरी अजित सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद बागपत जिले में 351 करोड़ रुपये की 281 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद अपने संबोधन में योगी ने दावा किया कि महाकुंभ में कल तक 50 करोड़ लोग स्नान कर लेंगे। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, जो लोग महाकुंभ की व्यवस्था पर अंगुली उठा रहे थे, वे अब चुपचाप डुबकी लगाकर आ रहे हैं। कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है। ऐसे लोगों ने चोरी छिपे कोरोना वायरस का टीका लगवाया और दूसरों को मना करते रहे। ऐसे ही चोरी छिपे संगम में डुबकी लगाकर आ गए और जनता को वहां जाने से रोक रहे हैं, लेकिन 26 फरवरी तक महाकुंभ में लोगों का आना ऐसा ही बढ़ता रहेगा।

प्रमुख खबरें

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna