मोदी ने जब पायजामा-पैंट पहनना सीखा नहीं था, तब नेहरू-इंदिरा ने देश की फौज बनाई थी: कमलनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

खंडवा (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने (मोदी) पायजामा-पैंट पहनना सीखा नहीं था, तब पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने इस देश की फौज, एयरफोर्स और नेवी बनाई थी। खंडवा जिले के हरसूद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘‘मोदी जी आप देश की सुरक्षा की बात करते हैं। क्या 5 साल पहले (मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले) देश सुरक्षित हाथों में नहीं था?’’

इसे भी पढ़ें: किसानों, दलितों और आदिवासियों से भेदभाव करती है मोदी सरकार: मायावती

उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते थे कि करोड़ों युवाओं को रोजगार देंगे। कितने युवाओं को रोजगार मिला है? आज भी युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। मोदीजी कहते थे अच्छे दिन आएंगे। किसके अच्छे दिन आए? मोदी जी कहते थे काला धन आएगा। क्या काला धन आया? कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल